दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

रूंजी गांव में बाइक धोने को लेकर बढ़ा विवाद ठाकुरगंगटी : थाना के रूंजी गांव में रविवार की सुबह बाइक धोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें महिला खुशबू देवी व बनारसी साह घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बनारसी साह अपनी बाइक को घर के पास […]

रूंजी गांव में बाइक धोने को लेकर बढ़ा विवाद

ठाकुरगंगटी : थाना के रूंजी गांव में रविवार की सुबह बाइक धोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें महिला खुशबू देवी व बनारसी साह घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बनारसी साह अपनी बाइक को घर के पास धो रहे थे. इसी बीच गांव के ही शिबू साह से कहासुनी हो गयी. शिबू साह, वासु साह, आशा देवी,
रंजीत साह ने लाठी-डंडा से प्रहार कर बनारसी साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों का इलाज हरि देवी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. घायल बनारसी साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद मामले की छानबीन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >