बोआरीजोर : ललमटिया बम कांड के मामले में रविवार को थाने में तीन को नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घायल खबीर अंसारी के फर्द बयान पर ललमटिया थाना में कांड संख्या 43/16 दर्ज किया गया है. इसमें मोबिन अंसारी, अमजद अंसारी, तजमुद्दीन अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
जबकि दो अज्ञात को भी आराेपित बनाया गया है. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रहा है. इसके पूर्व ललमटिया थाना में कांड संख्या 54/09 और 11/10 के तहत मारपीट की भी प्राथमिकी दर्ज किया जा चुका था. बमकांड के हर बिंदु की जांच की जा रही है. नामजद अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
