गोड्डा में भाजपा जीती, लेकिन पांकी में कोसों दूर : प्रदीप यादव

गोड्डा : गोड्डा की जनता ने भावुक होकर भाजपा को जिताने का काम किया है. वहीं पांकी में भाजपा जीत से कोसो दूर रही. यह बातें झाविमो के महासचिव प्रदीप यादव ने पत्रकार सम्मेलन में कही. कहा कि भाजपा इस जीत से उत्साहित न हो. भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है. यदि पांकी में […]

गोड्डा : गोड्डा की जनता ने भावुक होकर भाजपा को जिताने का काम किया है. वहीं पांकी में भाजपा जीत से कोसो दूर रही. यह बातें झाविमो के महासचिव प्रदीप यादव ने पत्रकार सम्मेलन में कही. कहा कि भाजपा इस जीत से उत्साहित न हो. भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है. यदि पांकी में भी भाजपा की जीत होती तो निश्चित रूप से यह रघुवर सरकार की सफलता होती. लेकिन गोड्डा सीट भाजपा की झोली की सीट थी. इसे वापस रखने का काम ही किया है. महागंठबंधन को इस क्षेत्र की जनता से सम्मान मिला है.आगे भी यह महागंठबंधन जारी रहेगा.

भाजपा की जीत में सत्ता का हुआ दुरुपयोग
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा ने गोड्डा की जीत के लिये सत्ता का दुरुपयोग किया है. प्रशासन ने उन बूथों को टारगेट किया, जहां महागंठबंधन का वोट था. जानबूझ कर वोटरों को परेशान किया गया. इस कारण वैसे स्थानों पर कम वोट प्रतिशत हुआ. इस दौरान जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, विकास सिंह, सनोज मंडल, नवल साह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >