ठाकुरगंगटी प्रखंड में निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनी गयीं नाजनी खातून

उपचुनाव में 15 पंचायत समिति सदस्यों ने दिया समर्थन, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

बुधवार को प्रखंड के सभागार कक्ष में महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आलोक बरण केसरी की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में दिग्घी दक्षिणी क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य नाजनी खातून निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनी गयी. लगभग ढाई साल पूर्व निवर्तमान प्रमुख सरिता देवी के खिलाफ प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें प्रमुख पद से हटाया गया. तब से उपप्रमुख कुंदन कुमार महतो प्रखंड प्रमुख का प्रभार संभाले हुए थे. निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आलोक बरण केसरी ने उपचुनाव कराया. निर्धारित समय तक केवल एक ही प्रत्याशी नाजनी खातून ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड के कुल 20 पंचायत समिति सदस्यों में से 15 ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और सभी ने नाजनी खातून को अपना समर्थन दिया. निर्वाचन अधिकारी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर नाजनी खातून को प्रखंड प्रमुख पद का प्रमाणपत्र सौंपा और पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. समर्थकों ने नये प्रमुख का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. शपथ ग्रहण समारोह में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मंडल, सीओ मदन महली, अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार के साथ दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >