मवेशी व्यापारी को लूट मारी गोली

नकाबपोश लुटेरों का दुस्साहस गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कौवाढ़ाव बंका मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात लुटेरों ने मवेशी व्यापारी से लूटपाट कर एक व्यापारी की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने समूचे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है. हत्यारे व लुटेरों का पता लगाने के लिये सुंदरपहाड़ी थाना, मुफस्सिल थाना […]

नकाबपोश लुटेरों का दुस्साहस

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कौवाढ़ाव बंका मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात लुटेरों ने मवेशी व्यापारी से लूटपाट कर एक व्यापारी की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने समूचे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है. हत्यारे व लुटेरों का पता लगाने के लिये सुंदरपहाड़ी थाना, मुफस्सिल थाना एवं नगर थाना की पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाया गया है.

पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही है. पुलिस कप्तान अजय लिंडा के निर्देश के बाद घटनास्थल से लगे थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है. एसपी स्वयं घटनास्थल के लिये रवाना हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >