शव की हुई शिनाख्त, मामला दर्ज

शुक्रवार को हुई थी आदिवासी युवक की हत्या गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के बेलडीहा बहियार से शुक्रवार को मिली अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गयी है. शव की पहचान बेलडीहा निवासी पनेश्वर मरांडी के रूप में हुई है. नगर थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. मृतक […]

शुक्रवार को हुई थी आदिवासी युवक की हत्या

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के बेलडीहा बहियार से शुक्रवार को मिली अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गयी है. शव की पहचान बेलडीहा निवासी पनेश्वर मरांडी के रूप में हुई है. नगर थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. मृतक पनेश्वर मरांडी के चाचा मुनीलाल मरांडी के फर्द बयार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को दिये बयान में मुनीलाल ने बताया कि उसके भतीजा को गड़ासे से प्रहार कर हत्या किया गया है. पुरानी रंजिश में कतरा गांव के नारद यादव द्वारा पनेश्वर मरांडी को जान से मारने की धमकी पूर्व में दी गयी थी.

गुरुवार से गायब था युवक

चाचा मुनीलाल मरांडी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बेलडीहा बहियार में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने डोकाबांध जोरिया में शव देख शोर मचाया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >