गांधीग्राम उप स्वास्थ्य केंद्र का चापाकल खराब

पथरगामा : प्रखंड के गांधीग्राम उपस्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया गया सरकारी चापाकल लगाने के बाद से ही मृत पड़ा हुआ है. केंद्र की एनएम व मरीजों को पानी के लिए गांधीग्राम चौक जाना पड़ता है. एएनएम चंदा देवी व सरिता देवी ने बताया कि चापाकल लगने के बाद से आज तक चालू […]

पथरगामा : प्रखंड के गांधीग्राम उपस्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया गया सरकारी चापाकल लगाने के बाद से ही मृत पड़ा हुआ है. केंद्र की एनएम व मरीजों को पानी के लिए गांधीग्राम चौक जाना पड़ता है. एएनएम चंदा देवी व सरिता देवी ने बताया कि चापाकल लगने के बाद से आज तक चालू नहीं हुआ है. छह माह से खराब पड़े चापाकल को एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने अविलंब चालू कराने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >