हनवारा में 14 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, मामला दर्ज

हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड़की के पिता ने कांड संख्या 49/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित गांव का ही सद्दाम आलम है. प्राथमिकी में बताया है कि सद्दाम […]

हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड़की के पिता ने कांड संख्या 49/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित गांव का ही सद्दाम आलम है. प्राथमिकी में बताया है कि सद्दाम लड़की को घर में अकेला देख कर घुस गया और छेड़खानी का प्रयास किया गया है.

लड़की ने अपने पिता को लौटने पर मामले की जानकारी दी. पिता द्वारा इस मामले को लेकर अविलंब हनवारा थाना की पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

मोटरसाइकिल की हुई चोरी
ठाकुरगंगटी . ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मोरडीहा गांव से गुरुवार की रात लाल कलर की ग्लैमर (जेएच17के/1035) की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. जानकारी वाहन मालिक प्रीतम कुमार यादव ने आवेदन के माध्यम से थाना को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >