मुखिया जी ने पंचायत क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, प्रभारी एडीपीओ शंभुदत्त मिश्रा, बीइइओ जया देवी, कृष्णा दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उमवि कठौन की […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, प्रभारी एडीपीओ शंभुदत्त मिश्रा, बीइइओ जया देवी, कृष्णा दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान उमवि कठौन की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. मुखिया श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों के पास अपार गुण समाहित है. शिक्षकों से आग्रह है कि बच्चों को अपना पुत्र समझ कर स्कूल में शिक्षा देने का कार्य करें. राज्य के नक्शे पर शिक्षा के क्षेत्र में मारखन पंचायत को अलख जगाने का प्रयास कर रहे हैं. बीडीओ ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं. केवल शिक्षा से ही नहीं बच्चों को सामाजिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी देने का काम करें.

कई को मिला बेहतर कार्य के लिए सम्मान
पंचायत क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मुखिया जी ने अपने स्तर से कई को सम्मानित किया. शिक्षा में उत्कृष्ट शिक्षक की संज्ञा देते हुए शेखर झा व रोहित कुमार साह को सम्मानित किया. वहीं पंचायत को ड्रॉपआउट शून्य करने में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भगत, दुर्गा मरांडी, सुभाष मूुर्मू, महेश कुमार मंडल को सम्मानित किया गया. इसके अलावा सभी सहायक शिक्षकों को बारी बारी से सम्मानित किया गया.
बीडीओ, प्रभारी एडीपीओ व बीइइओ को दिया बुके
मुखिया श्री यादव ने शामिल हुए बीडीओ, प्रभारी एडीपीओ ,बीइइओ तथा शिक्षक संघ के सचिव ईश्वर हेंब्रम आदि अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया. दौरान संचालन शिक्षक ब्रह्मदेव कुमार ने किया. मौके पर सुरजीत झा, मनोज कुमार पप्पू, मनोज कुमार राही, अमरेंद्र कुमार, शिवमुणि भगत, पूर्णचंद्र रक्षित, प्रदीप कुमार, जोसेफ टुडू सहित पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >