गोड्डा : भतडीहा में रिक्शा चालक हत्याकांड में एक पर मामला दर्ज

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के भतडीहा में रिक्शा चालक उपेंद्र पासी हत्याकांड में एक को नामजद किया गया है. हत्यारोपित का नाम प्रदीप शर्मा बताया जाता है. प्रदीप भतडीहा तालाब के सामने का रहने वाला है. पुलिस द्वारा बताया गया है कि हत्यारोपित प्रदीप शर्मा फरार है. प्रदीप ने ही मृतक रिक्शा चालक उपेंद्र […]

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के भतडीहा में रिक्शा चालक उपेंद्र पासी हत्याकांड में एक को नामजद किया गया है. हत्यारोपित का नाम प्रदीप शर्मा बताया जाता है. प्रदीप भतडीहा तालाब के सामने का रहने वाला है. पुलिस द्वारा बताया गया है कि हत्यारोपित प्रदीप शर्मा फरार है. प्रदीप ने ही मृतक रिक्शा चालक उपेंद्र पासी को नशा व मांस मुर्गा का सेवन कराकर मौत के घाट उतारने का काम किया है.

हालांकि पुलिस हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं कर पायी है. पुलिस हत्यारोपित को पकड़ने की फिराक में है. बताया जाता है कि घटना के रात प्रदीप साथ में था तथा गोड्डा काॅलेज हाट की ओर से ही आ रहा था. दोनों को आसपास के लोगों ने भी देखा है. नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >