डेढ़ बीघे में लगी सब्जी की फसल को किया बर्बाद

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निपनियां पंचायत में डेढ़ बीघे की सब्जी की फसल को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाया है. सब्जी की पूरी फसल को ही बरबाद कर दिया गया है. खेत गांव के ही रोहित कुमार व गजानंद महतो का है. खेत में करेली, कद्दू व खीरा लगा था. सब्जियों की लत […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निपनियां पंचायत में डेढ़ बीघे की सब्जी की फसल को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाया है. सब्जी की पूरी फसल को ही बरबाद कर दिया गया है. खेत गांव के ही रोहित कुमार व गजानंद महतो का है. खेत में करेली, कद्दू व खीरा लगा था. सब्जियों की लत को ही अज्ञात चोरों ने बरबाद किया है.

इससे खेत मालिक को तकरीबन 50 हजार की क्षति हुई है. खेतों में लगे सब्जियों की लतों को अज्ञात चोरों ने नुकसान पहुंचाया है. इससे खेत मालिक को तकरीबन 40 से 50 हजार की क्षति हुई है. इसको लेकर मुखिया संजय महतो से भी मामले की शिकायत की गयी है. खेत मालिक ने कहा कि नुकसान को लेकर संबंधित थाना की पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >