आउटसोर्सिंग से रखे जायेंगे अमीन व चालक

गोड्डा : अब जिले के सभी अंचलों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सभी अंचलों में अमीन, इलेक्ट्रीशियन, चालकों, सफाई कर्मियों,माली व प्लंबर आदि को बहाल किये जायेंगे. इसको लेकर जिला स्थित राजस्व शाखा के ओर से टेंडर प्रक्रिया निकाल कर टेंडर को पूरा भी कर लिया गया है. अपर समाहर्ता के कार्यालय में टेंडर की […]

गोड्डा : अब जिले के सभी अंचलों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सभी अंचलों में अमीन, इलेक्ट्रीशियन, चालकों, सफाई कर्मियों,माली व प्लंबर आदि को बहाल किये जायेंगे. इसको लेकर जिला स्थित राजस्व शाखा के ओर से टेंडर प्रक्रिया निकाल कर टेंडर को पूरा भी कर लिया गया है. अपर समाहर्ता के कार्यालय में टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गयी है. जिले के कुल नौ अंचलों के लिए उक्त कर्मियों की बहाली की जानी है, लेकिन इसके लिए अब पूर्व से काम कर रहे कर्मियों को नियमित नहीं किया जायेगा

बल्कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से नये मजदूरों को व कर्मियों को काम पर लगाया जायेगा. अपर समाहर्ता अनिल कुमार तिर्की के मौजूदगी में टेंडर प्रक्रिया निकाली गयी. बताया कि जिले के अंचलों में अमीनो, सहायक, इलेक्ट्रीशियन व चालक की घोर कमी है. ऐसे में इस कमी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से पूरा किया जायेगा.

पुराने कर्मियों को मिला धोखा
सरकार के इस फरमान से दैनिक पर काम करने वाले कर्मियों को निराशा हो गयी है. मालूम हो कि अंचलों में ऐसे कर्मियों की संख्या बहुत है जो इस प्रत्याशा में काम कर रहे है कि आज न कल उन्हें लाभ मिलेगा तथा बहाली की प्रक्रिया में छूट मिलेगी, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इनके माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है. परेशान होने लगे हैं तथा कर्मचारी संगठनों की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >