गरीबों का निवाला छीन रहे निपनियां के डीलर

गोड्डा : सदर प्रखंड के निपनियां पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत है कि डीलर अनाज व केरोसीन वितरण में भारी गड़बड़ी कर रहे हैं. ग्रामीणों के कहने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने आश्वस्त कराया है कि एमओ से इसकी शिकायत कर जांच करायी जायेगी साथ ही जिला परिषद की बैठक में मामले को […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के निपनियां पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत है कि डीलर अनाज व केरोसीन वितरण में भारी गड़बड़ी कर रहे हैं. ग्रामीणों के कहने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने आश्वस्त कराया है कि एमओ से इसकी शिकायत कर जांच करायी जायेगी साथ ही जिला परिषद की बैठक में मामले को रखा जायेगा.
ग्रामीणों का आरोप है कि निपनियां पंचायत के अांबेडकर स्वयं सहायता समूह, डीलर हराधन पाल व अरुण महतो पॉश मशीन से काम कराने में मनमानी कर रहे हैं. दिये गये अनाज व केरोसीन से ज्यादा निकासी कर रहे हैं. पिछले माह का भी अनाज व केरोसीन का गडबड़ झाला किया गया है. जब डीलर से रसीद मांगी जाती है तो देने से इनकार करते हैं. जून व जुलाई का उठाव एक साथ कर लिया गया लेकिन वितरण एक माह का ही किया गया. गांव के दयानंद महतो, राजकिशोर महतो, राहु कुमार, अरविंद महतो, धरणीधर महतो, युगल किशोर महतो, अजय कुमार महतो, ललन कुमार महतो आदि ने उपाध्यक्ष से डीलर पर कार्रवाई की मांग की है.
गामीणों ने कहा : दो महीने का अनाज का उठाव हुआ दिया गया एक महीने का
कभी भी समय पर नहीं दिया जाता अनाज व केरोसीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >