गोड्डा : गोड्डा में कब बिजली आयेगी कब जायेगी इसका कोई भरोसा नहीं है. रोजाना घंटों अंधेरे व गरमी में लोकबाग परेशान हैं. मंगलवार को घंटों बिजली नहीं रही. बताया गया कि फिर मेन लाइन में ननाजोर के पास खराबी आयी है. वहां मेन लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो गया था. इसके कारण शहर में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गोड्डा : गोड्डा में कब बिजली आयेगी कब जायेगी इसका कोई भरोसा नहीं है. रोजाना घंटों अंधेरे व गरमी में लोकबाग परेशान हैं. मंगलवार को घंटों बिजली नहीं रही. बताया गया कि फिर मेन लाइन में ननाजोर के पास खराबी आयी है. वहां मेन लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो गया था. इसके कारण शहर में ब्रेकडाउन रहा. मरम्मती के बाद शाम सात बजे बिजली दी गयी.
वो भी कुछ देर के लिए. बता दें कि मेन लाइन में खराबी की समस्या गोड्डा के लोग दो साल से झेल रहे हैं. ना तो इसे स्थायी रूप से विभाग ठीक कर रही है ना ही यहां के जनप्रतिनिधि इसे ठीक कराने में कोई रूचि ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि नेता सिर्फ सुर्खियों में रहना जानते हैं और वोट लेने के समय वायदे करना. इसके बाद जनता की कोई नहीं सुनता.
15 दिनों में 10 से अधिक बार मेन लाइन ब्रेकडाउन हुआ
हर दिन वही समस्या
बिजली की समस्या पिछले दिनों सोमवार, रविवार, शनिवार, शुक्रवार को भी बेहद बुरी रही. हर बार वही मेन लाइन में खराबी या फिर ग्रीड के मेंटेनेंस की बात सामने आयी. आखिर कब तक मेन लाइन में खराबी आयेगी या कब तक ग्रीड का मेंटेनेंस किया जायेगा.
सीएम के आने पर भी बिजली गायब रही
सीएम आये या पीएम जब तक खराब व्यवस्था को जबतक नहीं बदला जायेगा तो फिर सुविधा कहां से मिलेगी. तीन दिन पहले शहर में सीएम थे. लेकिन बिजली गायब थी. सीएम से भाजपा के लोगों ने भी कहा बिजली की स्थिति खराब है. सीएम ने आश्वासन दिया जल्द ठीक होगा. अब वो समय कब आयेगा पता नहीं.