जो 60 वर्षों में नहीं हुआ, भाजपा ने पांच वर्ष में कर दिखाया

गोड्डा : गोड्डा के गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित विधायक अमित मंडल, भाजपा नेता राजेश झा, गोड्डा तिरंगा यात्रा प्रभारी अमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों भाजपा नेता शामिल हुए. मौके पर गोड्डा सांसद ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 60 वर्षों में […]

गोड्डा : गोड्डा के गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित विधायक अमित मंडल, भाजपा नेता राजेश झा, गोड्डा तिरंगा यात्रा प्रभारी अमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों भाजपा नेता शामिल हुए. मौके पर गोड्डा सांसद ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 60 वर्षों में नहीं किया, वह काम मात्र पांच वर्षों में भाजपा सरकार कर रही है.

बताया कि पूरे देश में भाजपा का विजय अभियान इसका परिचायक है. इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र चौबे, प्रेमनंदन कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, शिवराम जायसवाल आदि मौजूद थे.

पथरगामा में यात्रा का हुआ समापन: पथरगामा. पथरगामा में आयोजित सभा में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य व पूरे देश में बेहतर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गांधीग्राम से पीरपैंती तक 13 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनेगी. वहीं पथरगामा से तरडिहा तक सड़क बनेगी. मौके पर नरसिंह भगत, भाजपा नेता मदन महतो, मुन्ना झा, विनोद साह, नंदलाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >