गोड्डा-सुंदरपहाड़ी पथ पर सफर आसान नहीं

बड़ी समस्या . तीन साल पहले 28 करोड़ की लागत से बनी सड़क आज बदहाल हो गयी गोड्डा इलाके की कई सड़कें बदहाल हैं. ना तो इसपर जनप्रतिनिधियों का ध्यान है ना ही विभाग का. खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. गोड्डा : जनप्रतिनिधियों की लाख घोषणा व दावों के बावजूद गोड्डा इलाके की […]

बड़ी समस्या . तीन साल पहले 28 करोड़ की लागत से बनी सड़क आज बदहाल हो गयी

गोड्डा इलाके की कई सड़कें बदहाल हैं. ना तो इसपर जनप्रतिनिधियों का ध्यान है ना ही विभाग का. खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
गोड्डा : जनप्रतिनिधियों की लाख घोषणा व दावों के बावजूद गोड्डा इलाके की मुख्य सड़कों को भी आज तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है. गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं. इसपर सफर करना आसान नहीं होगा.
रोजाना सैकड़ों वाहन जान जोखिम में डालकर चलते हैं. कई जगहों पर तो इस कदर गड्ढे बने हैं कि उनपर पैदल चलना भी मुश्किल है. पथ निर्माण विभाग इसका टेंडर कराने में व्यस्त है. लोग परेशानी झेल रहे हैं. बता दें कि गोड्डा से सुंदरपहाड़ी तक 10 किमी की सड़क जोखिम भरा हो गया है. बारिश होने के बाद तो अंदाजा ही नहीं लग पाता कि सड़क पर बने गड्ढों की गहरायी कितनी होगी. बारिश नहीं होने पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर चलते हैं.
अक्सरां यहां बड़े वाहन फंस जाते हैं जिस कारण महीने में दस दिन आवागमन बाधित रहता है.
क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण तीन साल में ही सड़क हो गयी बरबाद
भारी वाहनों का परिचालन ज्यादा
पीडब्ल्ूडी विभाग ने सड़क निर्माण के समय इसपर परिचालन का मापदंड तय किया था. इसके अनुसार 12 चक्का वाले ट्रकों के लिये 20 टन निर्धारित था. मगर ऐसे वाहनों से प्रतिदिन 40 टन का भार ढोया जाता है. बताते चलें कि गोड्डा संुदरपहाड़ी मार्ग से पहले मेहरमा पीरपेती मार्ग से वाहनों का परिचालन दो कारणों से बाधित हुआ.
पाकुड़ व साहेबगंज से आने वाली ट्रक व हाइवा जर्जर सड़क व गोड्डा के एनएच 133 मुख्य मार्ग गोड्डा ललमटिया के गोड्डा के हरना के पास पुल निर्माण कार्य के कारण दिशा बदल कर संुदरपहाड़ी मार्ग को चुना गया.
गोड्डा सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग की सड़क ने तीन साल पूरा कर लिया है. सड़क को 20 टन क्षमता का बनाया गया था मगर हर दिन दूना भार के कारण सड़क की स्थिति खराब हुयी है. 0-18 किमी के लिये टेंडर पास हो गया है. जिसमें 9 करोड़ का प्राक्कलन बनाया गया है. अगले माह टेंडर के बाद काम प्रारंभ होने की संभावना है.
– अमरेंद्र प्रसाद ,कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग
तीन साल पहले 28 करोड़ से तीन फेज में बनी थी सड़क
पीडब्लूडी विभाग ने इस सड़क को बनवाया था. तीसरी वर्षगांठ यह सड़क मना रहा है. तीन साल में ही सड़क की गुणवत्ता की हकीकत सामने गयी है. तीन साल पूर्व सड़क का काम 0-31 किमी के लिये प्राक्कलित राशि 26 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था. तीन पार्ट में काम का टेंडर किया गया था. लेकिन इस सड़क पर क्षमता से ज्यादा भारी वाहनों के परिचालन के कारण सड़क बदहाल हो गयी. अब पता चला है कि फिर इसका टेंडर होने वाला है. काम कब शुरू होगा इसका पता नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >