गोड्डा : देवदांड को प्रखंड बनाने की मांग करीब दो दशक से चल रही है. ग्रामीण संघर्ष समिति बनाकर क्षेत्र के लोग अपने आंदोलन की गतिविधि बनाये हुये. मुख्यमंत्री रघुवर दास के देवदांड आने पर लोगों में इस बात की खुशी थी कि मुख्यमंत्री पोड़ैयाहाट प्रखंड से करीब 14 किमी दूर रहने वालों को तोहफा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गोड्डा : देवदांड को प्रखंड बनाने की मांग करीब दो दशक से चल रही है. ग्रामीण संघर्ष समिति बनाकर क्षेत्र के लोग अपने आंदोलन की गतिविधि बनाये हुये. मुख्यमंत्री रघुवर दास के देवदांड आने पर लोगों में इस बात की खुशी थी कि मुख्यमंत्री पोड़ैयाहाट प्रखंड से करीब 14 किमी दूर रहने वालों को तोहफा के रूप में प्रखंड की घोषणा होगी.
मगर उम्मीद पर पानी फिर गया. यहां तक कि मांग पत्र रखने का मौका तक नहीं दिया गया. मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने आये सुशील कुमार रुंज, टिंकू कुमार मंडल, रोहित कुमार सेन, मनोज कुमार अग्रवाल हिमांशु भद्र को निराशा हाथ लगी. श्री रुंज का कहना था कि मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने का मौका नहीं दिया गया. बार-बार कहने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल से बैरिकेटिंग तक आने नहीं दिया. श्री रुंज का कहना था कि 11 पंचायत,
50 हजार की आबादी एवं पचास हजार रैयत के साथ थाना, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट आॅफिस पांच तथा 05 हाई स्कूल वाले इस क्षेत्र के लोग 1997 से ही आंदोलन कर अपनी मांगों को रखते आ रहे हैं. श्री रुंज ने पुन: आग्रह किया है कि हर हाल में क्षेत्र की जनता को देखते हुए प्रखंड बनाने की दिशा में सरकार पहल करे.
बदलाव का सैनिक बनना होगा : राजबाला
मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा गांव के विकास से ही राज्य का विकास सुनिश्चित है. सरकार राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है. पथ निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. सभी को बदलाव का सैनिक बनना होगा. ग्रामीण क्षेत्र में योजनाओं को पहुंचाने से राज्य का विकास होगा. राज्य में बड़े पुलों का निर्माण कराया जा रहा है. तीन हजार किमी सड़क अब तक बनायी गयी, पांच हजार किमी सड़क बनेगी. कृषि के क्षेत्र में कार्य हो रहा है. एक हजार करोड़ का बीज वितरण किया गया है. तेजस्वनी योजना के तहत पांच हजार करोड़ की योजना बनायी गयी है. पांच लाख सखी मंडल का गठन किया जा रहा है. युवा दिवस पर 12 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा. चार हजार पंचायतों में से एक हजार पंचायत ड्रॉप आउट किया जा चुका है. शिक्षकों व डॉक्टरों की बहाली होगी. जन आंदोलन के तहत नये झारखंड का गठन करना है.
2018 तक स्वच्छ झारखंड बनाना है : सुनील
सरकार के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने संबोधन में कहा: पूरे राज्य में स्वच्छ भारत अभियान पर कार्य किया जा रहा है. पीएम सीएम के निर्देश के आलोक में पूरे राज्य को को-ऑर्डिनेटर करना है. खुले में शौच करने से महिलाओं को मुक्ति दिलाना है. 2018 तक स्वच्छ झारखंड बनाना है. सरकार की छह महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है. कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एलदडी बल्ब वितरण योजना पर काम हो रहा है.
मिलकर विकास करें : अमित
पीएम कहते हैं राज्य को आगे बढ़ाना होगा. सरकार व आम जनता को मिल कर झारखंड के विकास के लिए काम करना होगा. आज झारखंड देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है. साथ ही सरकार की यही कोशिश है कि आने वाले समय में हर पंचायत, हर जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाय. ताकि राज्य को एक नया विकसित झारखंड बनाया जा सके.