गोड्डा : गोड्डा काॅलेज से सटे वन विभाग के पास एक रिक्शा चालक को रंगरूट बाइक सवारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. रिक्शा चालक को इतनी निर्ममता से पीटा कि जान जाते-जाते बच गयी. रिक्शा चालक का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. वह फतेह टोला का रहने वाला है. पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में रिक्शा चालक तकरीबन 16 घंटे से ऊपर जंगल में ही पड़ा रहा. शनिवार को सुबह शौच करने गये लोगों ने देखा तो पंचायत के मुखिया पुत्र संजय सिंंह को मामले की जानकारी दी गयी. संजय सिंह ने ही बेहोश राजेंद्र मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. दिन भर रिक्शा चालक अस्पताल में ही भरती रहा.
बाइक से सटा रिक्शा, रंगरूटों ने रिक्शा चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा
गोड्डा : गोड्डा काॅलेज से सटे वन विभाग के पास एक रिक्शा चालक को रंगरूट बाइक सवारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. रिक्शा चालक को इतनी निर्ममता से पीटा कि जान जाते-जाते बच गयी. रिक्शा चालक का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. वह फतेह टोला का रहने वाला है. पिटाई के बाद बेहोशी […]

भाड़े पर चलाता है रिक्शा
रिक्शा चालक ने बताया कि वह भाड़े पर रिक्शा चलाता है. गुरुवार को गोड्डा काॅलेज हाट से हाट करने के बाद अपने घर फतेह टोला जा रहा था. इसी बीच देर शाम पांडुबथान की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे कुछ युवकों ने पीट दिया. हुआ यूं कि बाइक से रिक्शा चालक लाइट पड़ने के बाद किसी प्रकार से सट गया. उसने इसके लिए माफी भी मांगी. लेकिन रंगरूट बाइक सवारों ने उसकी एक न सुनी और जंगल की ओर ले जाकर बेहरमी से पिटाई कर दी. मरा हुआ छोड़ कर वे चलते बने. जबकि चालक जंगल में ही बेहोश पड़ा रहा. हालांकि मामले को लेकर पुलिस ने बयान लिया है.
सदर अस्पताल में इलाज के बाद बची जान
मरा समझ कर जंगल में छोड़ भागे
16 घंटे तक रिक्शा चालक रहा बेहोश
सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह के पहल पर हुआ इलाज
ग्रामीणों ने देखा जंगल में बेसुध पड़े राजेंद्र मंडल