गांजा बेचने के आरोप में दो पुलिस के हत्थे चढ़ा

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा बाजार में गांजा बेचते दो को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा है. आरोपित बजरंगी सिंह व अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताया गया कि इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता व थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने संयुक्त रूप से पुलिस […]

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा बाजार में गांजा बेचते दो को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा है. आरोपित बजरंगी सिंह व अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताया गया कि इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता व थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने संयुक्त रूप से पुलिस जवानों के साथ मिल कर छापेमारी अभियान चला कर तीन किलो गांजा के साथ धाड़ाचक निवासी बजरंगी महतो व पथरगामा निवासी अरविंद कुमार को पीछा कर गांधीग्राम के पास ढाई किलो गांजा के साथ पुलिस ने धरदबोचा है. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 88/17 के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >