जश्ने आजादी में याद आये स्वतंत्रता सेनानी

कार्यक्रम . स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर गोड्डा के स्वर्णिम काल की याद दिलायी पथरगामा के मध्य विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि विधायक अमित मंडल ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से गोड्डा में दिसंबर माह में एक बेहतर कार्यक्रम का बनाया संयोग पथरगामा के सरकारी कब्जे वाला पतारी मैदान को मुक्त कराने […]

कार्यक्रम . स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर गोड्डा के स्वर्णिम काल की याद दिलायी

पथरगामा के मध्य विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित
मुख्य अतिथि विधायक अमित मंडल ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से गोड्डा में दिसंबर माह में एक बेहतर कार्यक्रम का बनाया संयोग
पथरगामा के सरकारी कब्जे वाला पतारी मैदान को मुक्त कराने में इमानदार पहल : अमित
आठ घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के बाद
गोड्डा : पथरगामा के मध्य विद्यालय परिसर में प्रगतिशील युवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न ए आजादी नामित कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार मंडल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया. विधायक अमित मंडल ने कहा क्षेत्र में परेशानी को देखकर रातों की नींद चली जाती है. पहले उनके बारे में कहा जाता था कि गोड्डा लंदन बना देंगें अमित,मगर डेढ़ साल बीत गया गोड्डा को बेहतर बनाने का प्रयास किया है.
स्थानीय मंच पीवाईएसएस की प्रशंसा करते हुये कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को सोने नहीं देते है समस्या पर तुरंत हिट करते हैं. समझिये पहल सकारात्मक हो रही है मंच ऐसा कर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. श्री मंडल ने अपने भाषण के क्रम में कहा कि लोगों की मांग पर स्थानीय पतारी मैदान जिसपर वन विभाग का दावा किया जा रहा है
उसे मुक्त कराने की दिशा में इमानदार पहल पर बल दिया. दिसंबर के 25 से 01 जनवरी तक पीवाइएसएस के साथ मिलकर प्रतिभावान बच्चों को ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से चुनकर राज्य स्तर पर भेजे जाने पर बल दिया गया. रांची में भी कार्यक्रम देखा है मगर गोडडज्ञ के बचचें की प्रतिभा का जोड नहीं है.दौरान श्री मंडल ने विधान सभा में चल रहे दर्जनों विकास योजनाओं को एक एक कर लोगों के बीच रखा. कमेटी के संरक्षक सह साहित्यकार शिवकुमार भगत ने पूरे कार्यक्रम पर फोकस डालते हुये कहा इंसानियत के हक में प्रगतिशील युवा संघर्ष समिति एक सक्रिय विचार है.समाज को सही दिशा व सुधार करने के प्रति एक परंपरा बन चुका है.
वहीं अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ने बच्चे की हौसला आफजायी में कई शायरी को मंच के माध्यम से रखा.
…कार्यक्रम का आगाज स्वतंत्रता सैनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मान के साथ
कार्यक्रम की शुरूआत पथरगामा व आस पास के स्व्तंत्रता सैनानियों में राम सिंहासन तिवारी, केदार साह, बैजनाथ आर्य, रामकिशोर साह, प्रेम मिस्त्री, श्रीधर राय,व सरल भगत के बडी तस्वीर पर मार्ल्यापण के साथ उनके परिजनों को शॉल व बुके से सम्मानित कर किया गया.
बच्चों ने एक से बढकर एक नृत्य व देश भक्ति संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध किया : कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से गोकुल डांसकाडमी, डांलफिन डांस ग्रुप के अलावा पथरगाम के अमुआर के डांस ग्रुप के बच्चों ने सधे भाव भंगिमा से नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं ..घाटी में हर जगह केवल तिरंगा होगा कविता का ओजपूणर्रपाठ आंनद कुमार द्वारा किया गया.करीब डेढ सौ इवेंट की प्रस्तुति की गयी.
किस किस की रही भूमिका
कार्यक्रम में मंच संचालन पीवाईएसएस के उपाध्यक्ष प्रशन्नजीत सिंह बबलू द्वारा किया गया. मंच के सियारराम भगत,शेखर भगत, नितेश भगत, गोपाल भगत, राजु साह, सुमित कुमार, मुन्ना भगत, मंुकंुद कुमार, दीपक कुुमार रोशन कुमार आदि थे. अतिथियों में डीएसई अशोक कु मार झा, सुशील कुमार झा, धनंजय त्रिवेदी, सर्वजीत झा, सुरजीत झा, मनीष सिंह, मनोज कु मार साह,मुन्ना झा, नंदलाल भगत, फुलकुमारी, दिलीप सिंह, गोलु पंडित , नरसिंह भगत, कंुबर गोपाल सिंह, राहुल जोशी, विजय श्री, सत्यजीत सिंह बांबी.मुख्य रूप से थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >