Giridih News :वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी के समीप बदगुंदा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की पहचान पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ निवासी बशुदेव राय के पुत्र दीपक राय (19) के रूप में हुई . वहीं, घायल युवक कार्तिक राय का पुत्र रौनक राय (19) है. दोनों युवक बाइक से किसी काम से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बदगुंदा मोड़ के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रौनक का इलाज जारी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि वाहन की पहचान और मामले की जांच जारी है.

जलेबियाघाटी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत

पीरटांड़. गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर जलेबियाघाटी में शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान पप्पू यादव उर्फ मुकेश कुमार यादव (32 वर्ष) पिता गिरजा यादव, निवासी रंगामाटी, थाना चंद्रपुरा के रूप में की हुई. घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >