ईद-ए-मिलादुन्नबी पर झंडा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से गांव में पसरा मातम

पहाड़डीह गांव में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मातम में बदल गया जब 19 वर्षीय सब्बीर अंसारी की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक छत पर झंडा लगा रहा था. शादी के एक साल बाद गर्भवती पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूटा है.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं, जब झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 19 वर्षीय सब्बीर अंसारी की मौत हो गयी. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है.

छत पर झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सब्बीर अपने घर की छत पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का झंडा लगा रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया. करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में सब्बीर को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

एक वर्ष पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती

बताया गया कि सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. पर्व के दिन हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है और ईद-ए-मिलादुन्नबी की खुशियां मातम में बदल गयीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >