महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने के आरोपी सचिन दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिग्गोजोरी निवासी रामेश्वर दास के 20 साल के बेटे सचिन दास के रूप में हुई है.

बताया गया कि एक महिला ने सचिन दास के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी सचिन दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >