मृतक की पहचान मानिकबाद निवासी महादेव साव (22) पिता शिवन साव के रूप में हुई. वहीं, घायल राहुल साव पिता छोटू साव है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक शुक्रवार की रात कोदंबरी चौक से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत की मेढ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सूचना मिलते मृतक के परिजन का रो-रोकर कर बुरा हाल है.
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
पिछले बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के क्रम में मौत हो गयी. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी मातम पसर गया है. डेय थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ निवासी बुधराम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ शंकर सिंह बुधवार को अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी क्रम में फुलजोरी हॉल्ट के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह गिरकर घायल हो गया. ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया, जयहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. शनिवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
