Giridih News: पतंजलि परिवार के सहयोग से शुरू हुआ योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर

Giridih News: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पतंजलि योगपीठ गिरिडीह के सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में रविवार से हुए. योग ऋषि स्वामी रामदेव की पहल से भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि परिवार गिरिडीह इसका आयोजन कर रहा है.

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पतंजलि योगपीठ गिरिडीह के सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में रविवार से हुए. योग ऋषि स्वामी रामदेव की पहल से भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि परिवार गिरिडीह इसका आयोजन कर रहा है. प्रशिक्षण 21 दिनों (10 घंटे) तक चलेगा. इसमें योग-प्राणायाम के साथ-साथ आयुर्वेद, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति, भारतीय धर्म, दर्शन व संस्कारों की जानकारी दी जाएंगी. प्रशिक्षण पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग निष्ट आचार्य के साथ-साथ राज्य के कुशल योग प्रशिक्षकों ऑनलाइन देंगे. प्रशिक्षण के बाद कुशल प्रतिभागियों को सहयोग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. इसका उपयोग वाइसीबी के लेवल 123 के सर्टिफिकेशन में भी आसानी होगी. भारत सरकार द्वारा योग को खेल का दर्जा दिया गया है. अब योग में दक्ष कुशल युवक-युवती राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. यह प्रशिक्षण जीवन उपयोगी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. प्रशिक्षण का संचालन भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह कर रहे हैं. सहयोग जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, पुष्पा शक्ति, अविनाश प्रसाद, प्रभात खेतान, पिंकी खेतान आदि कर रहे हैं. मौके पर शिवानी कुमारी, अनीता गंगा, सरिता प्रसाद, प्रेमलता अग्रवाल, प्रेमा केडिया, राजेंद्र तर्वे, राजकुमार बरनवाल, सुनीता बरनवाल, ममता कंधवे, गीता साहू, गीता बरनवाल, अनुपमा, सोनी, मुन्नी, मनिता, पूनम, सुरेश प्रसाद, सतीश समेत पतंजलि परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >