Giridih News: उधार का पैसा वापस मांगने गयी महिला को मारपीट कर किया घायल

Giridih News: कर्ज की राशि वापस मांगने नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड गयी महिला के साथ मारपीट की गयी. गंभीर रूप से घायल महिला रानी देवी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल के आइसीयू में चल रहा है.

परिजनों के मुताबिक रानीने वर्षों पहले मोहल्ले में ही गोदाम चलाने वाले हुडरी को 10 हजार रुपये उधार दिये थे. कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं लौटाया गया. शनिवार को जब रानी एक बार फिर बकाया रुपये मांगने गयी, तो इसी दौरान विवाद हुआ और मारपीट हो गयी. परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आइसीयू में भर्ती कर लिया. फिलहाल वह होश में नहीं है. उसके बेटे चीकू ने बताया कि मां की हालत सुधरने के बाद नगर थाना में शिकायत की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >