डाकबंगला-गांडेय मुख्य सड़क पर फूलजोरी में शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गयीं. इसमें कलीमन बीबी (45) की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल गिरिडीह में हो गयी. वहीं खलीदा बेगम (25) इलाजरत है. दोनों महिलाएं नमाज पढ़कर वापस घर लौट रही थीं. इसी क्रम में दोनों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जेरुआडीह का बाइक सवार युवक छोटू अंसारी उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गयीं. स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गांडेय पुलिस को इसकी सूचना दी. गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी भेजा. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान कलीमन बीबी की मौत हो गयी. सूचना पर झायुमो के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अस्पताल में पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. रविवार को राज्यसभा डॉ सदस्य सरफराज अहमद, समाजसेवी मो सुलेमान आदि मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
