Giridih News :बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Giridih News :बगोदर-सरिया रोड़ स्थित अंबाडीह मोड़ के समीप बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बगोदर से एक बाइक सवार सरिया की ओर जा रहा था.

इसी क्रम में देवघर से रांची जा रही बस से सीधी टक्कर हो गयी. इधर, बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाये जाने से कुछ सवार भी चोटिल हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और निजी नर्सिंग होम के एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गयी.

घायल को किया गया धनबाद रेफर

प्राथमिक इलाज के बाद युवक को धनबाद भेज दिया गया. घायल युवक की पहचान अशरफ अंसारी (25) पिता क्यूम अंसारी बिरनी थाना क्षेत्र के कुबरी के रूप में हुई. घटना के बाद करीब आधे घंटे तक रोड में जाम की स्थिति बन गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >