Giridih News :बनाये जा रहे दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, थाना में शिकायत

गावां निवासी रामसाही चौधरी ने गावां थाना में आवेदन देकर अपनी नवनिर्मित दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. कहा कि वे अपने मकान में एक दुकान की शुरुआत करने जा रहे थे. दुकान का उद्घाटन आठ अप्रैल को तय था. इसके कारण वह देर रात तक मकान में काम करवा रहे थे.

शनिवार की रात्रि साढ़े बारह बजे काम करवाकर अपने स्टाफ व परिवार के साथ वे वापस जा रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे पवन राम, राहुल राम, बिरला राम व कुछ अन्य ने हथियार दिखाकर रोका और जातिसूचक गाली दी. उन लोगों ने हथियार से मारने की कोशिश भी की. सारी घटना का वीडियो भी साक्ष्य रूप में मौजूद है. हम लोग किसी तरह घर पहुंचे.

लूट के इरादे से पहुंचे थे आरोपित

बाद में वे लोग रात्रि लगभग डेढ़ बजे उक्त सभी लूट के इरादे से हमारे मकान के पास पहुंचे और शीशा व गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया. उनलोगों ने लाखों की लागत से बनवाया गया इवीसी बोर्ड, शीशा, कैमरा आदि को तोड़ दिया. आसपास घनी आबादी है. लोगों के जागने के कारण वे लोग लूटपाट नहीं कर रहे. सामानों को क्षतिग्रस्त कर वहां से भाग गये. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >