रामनवमी की देर शाम प्रखंड की सिंघो पंचायत अंतर्गत गुहियातरी-लक्षमणियां में जंगली हाथियों का झुंड देखे जाने की बात हुई थी. घटना में लक्ष्मणिया की एक महिला मंगरी देवी हाथी के हमले में घायल हो गयी थी. दूसरे दिन उक्त महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया था.
रांची में किया गया था भर्ती
यहां सुधार नहीं देख रांची के ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया. कोई सुधार नहीं होने पर रविवार को उसे घरवालों से मिलवाने लाया गया. दूसरे दिन सोमवार को इलाज के लिए बोकारो ले जाया जाना था, रांची से एंबुलेस से घर लाकर ऑक्सीजन खोलने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी.
