दो-तीन सप्ताह से बगोदर के सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दुकान को हटाया भी था. दुकानदारों को बाजारटांड़ में भेज भी दिया गया और चेतवानी दी गयी थी कि सड़क पर दुकान लगाने पर कार्रवाई होगी. इस शुक्रवार को एक बार फिर प्रशासन की थोड़ी ढील मिलते ही स्थिति पूर्वरत हो गयी. बड़ी संख्या में जीटी रोड औरा के एक लेन दुकानें सज गयीं. हालात यह था कि शाम सात बजे तक जीटी रोड किनारे लोग अपनी- अपनी दुकानों को लगाए हुए थे. इससे हाइवे पर चलने वाले वाहनों को भी परेशान का सामना करना पड़ा.
डीसी ने जारी किया है सड़क किनारे हाट नहीं लगाने का निर्देश
बता दें कि इसरी बाजार में हुई भीषण सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे अतिक्रमण कारियों को दुकान हटाने और रोड पर सब्जी, ठेला नहीं लगाने को लेकर उपायुक्त ने आदेश जारी किया है. इसे लेकर बगोदर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बगोदर नेहरू स्मारक स्थल, बगोदर बाजार, सरिया रोड, बगोदर बस पड़ाव से अवैध अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमें नेहरू स्मारक स्थल और बगोदर बाजार, सरिया रोड में अभियान का असर दिख रहा है. लेकिन अभी भी कुछ लोग सड़क पर ही अड़े हैं. नेहरू स्मारक में भी सब्जी व ठेला लग रहे हैं.
