Giridih News :वधू पक्ष ने लाठी-डंडों से बरातियों पर किया हमला, आधा दर्जन घायल

Giridih News : जमुआ थाना क्षेत्र के उखारशाल गांव में रविवार की देर शाम शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गयी. मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार, द्वारपहरी गांव से उगन साव अपने पुत्र संजय साव की बरात लेकर उखारशाल गांव पहुंचे थे. समधी मिलन के बाद डीजे पर दोनों पक्ष के लोग डांस कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

ये हुए हैं घायल

मारपीट में राजेंद्र साव, राजकुमार साव, दीपक साव, सरयू साव, अनिल साव, राजेश साव और वीरेंद्र पंडित घायल हो गये. उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. घटना के दौरान बरातियों के चार वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी. अचानक हुई घटना से शादी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया.

किसी पक्ष से नहीं मिली शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी महतो ने बताया कि वर एवं वधू पक्ष में डीजे बजाने को लेकर नोकझोंक के बाद मारपीट हो गयी. अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >