Giridih news: ग्रामीणों ने गिट्टी लदे चार ट्रक व एक हाइवा पकड़कर पुलिस को सौंपा

Giridih news: ग्रामीणों ने कहा कि अवैध गिट्टी लोड ट्रक से जब चालान मांगा गया तो वाहन चालक ने कहा कि चालान नहीं होने की बात पता चली, असके बाद ग्रामीणों ने गावां सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार व गावां अंचलाधिकारी अविनाश रंजन को सूचना दी.

गावां-सतगावां पथ पर सोमवार की रात कुछ ग्रामीणों ने गिट्टी लदे चार ट्रक व एक हाइवा पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गावां के रास्ते प्रतिदिन 40-50 ट्रक व हाइवा बिहार जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अवैध गिट्टी लोड ट्रक से जब चालान मांगा गया तो वाहन चालक ने कहा कि चालान नहीं होने की बात पता चली, असके बाद ग्रामीणों ने गावां सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार व गावां अंचलाधिकारी अविनाश रंजन को सूचना दी. इसके बाद गावां अंचलाधिकारी ने गावां पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मंगलवार सुबह चालान प्रस्तुत नहीं करने पर सभी अवैध लोड गिट्टी ट्रक व हाइवा के लिए गिरिडीह डीएमओ को पत्राचार किया गया है. पुलिस सभी वाहन को जब्त कर थाना ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >