मधुबन में ग्रामीणों ने थाना का गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Giridih News :पुलिस पर बाइक चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने शनिवार की रात मधुबन थाना का गेट जाम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने वसूली का भी आरोप लगाया.

ग्रामीणों का कहना था कि पारसनाथ पहाड़ पर वाहन परिचालन पर रोक होने के बावजूद सवारी ढोने का काम जारी था. पहाड़ के रास्ते वाहनों का आवागमन पुलिस के सामने होता है. इसमें पुलिस की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता.

बाइक चालक से मारपीट, अवैध वसूली का लगाया आरोप

शनिवार को इसी रास्ते पर बाइक चालक अशोक महतो के साथ पुलिस ने मारपीट की. इसमें उनके हाथ में चोट लग गयी. उससे वसूली भी की गयी. उसका इलाज सीएचसी पीरटांड में कराया गया. सोशल मीडिया पर मारपीट की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और नारेबाजी करते थाना का गेट जाम कर दिया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ता के बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे.

मारपीट और वसूली का आरोप बेबुनियाद : थाना प्रभारी

मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि पहाड़ के इंट्री प्वाइंट पर एक सिपाही के पैर पर बाइक चढ़ गयी थी. इसको लेकर बाइक चालक और सिपाही के बीच बहस हुई थी. मारपीट और वसूली का आरोप बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >