जानकारी के अनुसार ताराटांड़ थानांतर्गत मोहलीडीह स्थित यात्री शेड के बगल में कतिपय लोग सरकारी जमीन का अतिक्रमण करते हुए चहारदीवारी का निर्माण कर रहे थे. मामले को ले डीसी के निर्देश के आलोक में शनिवार को सीओ मो हुसैन, अंचल के प्रधान सहायक बब्बन प्रसाद समेत सीआई व राजस्व कर्मचारी मोहलीडीह पहुंचे और उक्त स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. सीओ ने कहा कि मौजा मोहलीडीह थाना नं 577, खाता नं 8,प्लॉट नं 2 एवं 3 में अतिक्रमण कर चहारदीवारी निर्माण के कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
Giridih News :जमीन अतिक्रमण की सूचना पर जांच को पहुंचे सीओ

Giridih News :जमीन अतिक्रमण की सूचना पर जांच को पहुंचे सीओ
Copied link
Giridih News :सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर चहारदीवारी निर्माण की सूचना पर शनिवार को सीओ मोहलीडीह पहुंचे और निर्माण कार्य पर रोक लगायी. मामला ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह का है.