Giridih News :चोरी की 10 बाइक व 66 गैस सिलिंडर बरामद, चार गिरफ्तार

Giridih News :एसपी से मिली गुप्त सूचना व आदेश पर कार्रवाई कर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक और 66 गैस सिलिंडर बरामद करने में सफलता पायी है. इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

उक्त जानकारी खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को धनवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताया कि सूचना थी कि एक गिरोह चोरी की बाइक व गैस सिलिंडर बाजार में बेचने के लिए घूम रहा है. सूचना पर बरजो पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल व काली रंग की बिना नंबर की बाइक आ रही थी. चालक पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया कुमार सिंह बेलदराडीह व महेश यादव बरजो बताया.

नहीं दिखा सके सिलिंडर संबंधित कागजात

एसडीपीओ ने बाइक पर लदे दो गैस सिलिंडर का कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके. दोनों की तलाशी में पॉकेट से प्लास व पेचकस निकला. पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे निचली धनवार के उपेंद्र साव व लालबाजार के मो इरफान अंसारी के साथ मिलकर 60-70 सिलिंडर व 10-11 बाइक चोरी कर बिक्री की है. एसडीपीओ के अनुसार इसके बाद उनके नेतृत्व में धनवार, घोड़थंबा, परसन और बिरनी थाना प्रभारी की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर चोरी की 10 बाइक और 66 गैस सिलिंडर बरामद किया. इस दौरान उपेंद्र साव व मो इरफान अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. चारों को शनिवार को जेल भेज दिया गया.

टीम में शामिल अधिकारी

छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, धनवार व बिरनी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल व आकाश भारद्वाज, घोड़थंभा व परसन ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल व सुनील कुमार, धनवार थाना के सअनि अनिल उरांव, जवान और चौकीदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >