बता दें कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें दो महिलाएं हैं. यूं तो चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही सबों ने जनसंपर्क अभियान कर अपनी प्राथमिकताओं को गिनाने का काम किया. संकल्प पत्र जारी किये गये. इसके जरिये प्राथमिकताओं की लंबी फेहरिस्त मतदाताओं के समक्ष रखी गयी. मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश की गयी. सुबह से लेकर देर शाम तक प्रचार कर खूब पसीना बहाया गया. मेयर सीट को लेकर गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का तापमान बढ़ा हुआ है. चूंकि मेयर सीट से चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों के पक्ष में राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन करने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता रही.
Giridih News :प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

Giridih News :प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन
Copied link
Giridih News :नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भोंपू का शोर थम गया. मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. प्रत्याशियों ने जनसंपर्क और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान मतदाताओं से संपर्क करते हुए समर्थन करने की अपील की गयी.