Giridih News: ब्रेक फेल होने से वाहन नाले में घुसा, चालक फरार

Giridih News: पुलिस ने मामले की सूचना वाहन मालिक को देकर चालक की तलाश कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि चालक समय रहते वाहन नाले की नहीं मोड़ता, तो बड़ी घटना हो सकती थी.

शहर के बस स्टैंड रोड के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. पार्सल से लदा एक मालवाहक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा. राहत की बात यह रही कि इसमें जानमाल की क्षति नहीं हुई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इधर, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

क्रेन से निकालने की प्रक्रिया पुलिस ने की शुरू

पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को नाले से निकालने की प्रक्रिया शुरू की. वाहन राजधनवार से पार्सल लेकर धनबाद की ओर जा रहा था. इसी दौरान बस स्टैंड के समीप वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया. जब घटना घटी, उस समय सड़क पर भीड़ नहीं थी, इसलिए चालक ने आगे चल रहे वाहनों को किनारे होने के लिए आवाज दी, लेकिन जब उसे लगा कि टक्कर हो सकती है, तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नाले की ओर मोड़ दिया. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >