गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान 9 लाख 95 हजार रुपये जब्त, पुलिस वाहन मालिक से कर रही पूछताछ

गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान एफएसटी विभाग की टीम ने 9 लाख 95 हजार रुपये जब्त की है. राशि की बरामदगी सोमवार देर रात हुई.

गिरिडीह : गिरिडीह में एफएसटी टीम ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलायी जा रही वाहन चेकिंग अभियान में 9 लाख 95 हजार रुपये नगद जब्त की गयी है. राशि की बरामदगी सोमवार देर रात जिले के सरिया थाना क्षेत्र से की गयी है. फिलहाल जिस वाहन से नगद रुपये मिले हैं उसके मालिक से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी.

Also Read: गिरिडीह में रामनवमी को लेकर एसपी ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा, लोगों से की ये अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >