Giridih News: साइकिल को लेकर हुए विवाद में ली थी उमेश की जान, तीन गिरफ्तार

Giridih News: शव मिलने के बाद उमेश के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया था. उनका कहना था कि जिस तरह से इसके शव में चोट का निशान है इससे शाफ जाहिर होता है की इसकी हत्या करके इसे फेंक दिया गया है. इस आरोप के बाद पुलिस मामले के उदभेदन में जुट गयी थी.

पचंबा थाना क्षेत्र के मनिकलालो में गत चार मार्च को एक युवक का मिले उमेश दास के शव मामले में पर्दा उठ चुका है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद तीनों ने पुलिस की पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की. आरोपियों ने हत्या का जो कारण बताया है वह चौंकाने वाला है. एसपी के अनुसार आरोपियों ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उन्होंने एक साइकिल को लेकर हुए विवाद में उमेश दास की जान ले ली.

हत्यारोपियों का आरोप है कि उमेश दास ने उनकी साइकिल चुरा ली थी. कई बार इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था. इसी क्रम में विगत मंगलवार चार मार्च को भी दोनों पक्षों विवाद हो रहा था. विवाद के दौरान आरोपियों ने उमेश पर लकड़ी के डंडे से प्रहार किया.

इसके बाद उमेश की मौत हो गयी. हत्यारोपियों में पचंबा थाना क्षेत्र के मनिकलालो निवासी स्व. प्यारी दास का 19 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार दास, स्व. टिपलाल दास का 59 वर्षीय पुत्र सोमर दास और स्व.मनु दास का 31 वर्षीय पुत्र हरिलाल दास शामिल हैं.

घर से भागने की तैयारी कर रहे थे आरोपी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा

एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मामले के अनुसंधान के क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि मामले में संलिप्त आरोपी फरार होने के फिराक में हैं, पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के घरों पर छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सना गमछा बरामद

एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए डीएसपी टू कौसर अली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किया गया डंडा और खून पोछने के लिए प्रयोग किया गया गमछा भी बरामद कर लिया है.

टीम में डीएसपी के अलावा पचंबा अंचल इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई सोनू कुमार वर्मा, प्रशांत कुमार, आरक्षी अमरजीत पासवान और बाबुधान हांसदा शामिल थे.

मृतक के भाई ने दर्ज करवाया था हत्या का मामला

उमेश दास का शव मिलने के बाद मृतक के भाई राजदेव दास ने हत्या की आशंका जताते हुए पचंबा थाना में आवेदन दिया था. उक्त आधार पर पचंबा थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई थी. मामले को लेकर राजदेव का कहना था कि मृतक उमेश दास पचंबा इलाके में ही किसी होटल में काम करता था और यहीं रहता था.

घटना के एक दिन पहले से वह गायब था. रात में घर नहीं आया था. उसकी खोजबीन भी की गई थी लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. जिसके बाद अगले सुबह सूचना मिली की एक शव मिला है. जब वहां जाकर देखा तो पाया की वह उनका भाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >