Giridih News :गांडेय में सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

Giridih News :गांडेय-गिरिडीह मुख्य सड़क पर पाठक मार्केट के समीप गुरुवार की शाम को दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. घायल युवक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के करीबांक गांव के सरफुद्दीन अंसारी (35) व ताराटांड़ थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी सोनू यादव (22) के रूप में हुई है.

गांडेय पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पुलिस के वाहन से सीएचसी भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गिरिडीह भेज दिया गया है. सरफुद्दीन अपनी बाइक दूसरी ओर जाने के लिए घुमा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे सोनू यादव ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें दोनों घायल हो गये. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.

बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी

देवरी-खिजुरी मुख्य सड़क पर खरियोडीह मोड़ के पास गुरुवार की शाम को बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गये. ग्रामीणों ने उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया. प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान बड़कीटांड़ गांव के माइकल सोरेन (30) व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुंड गांव के राजेश सोरेन (28) के रूप में हुई. चिकित्सकों ने माइकल रेफर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >