Giridih News :वकील से मारपीट व छिनतई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih News :नगर थाना पुलिस ने वकील के साथ मारपीट और छिनतई के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर सतगलिया निवासी विक्की चंद्रवंशी और नवादा बिहार के अमन राज के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों को रविवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट निवासी अधिवक्ता प्रियांशु शेखर प्रियदर्शी ने तीन अक्तूबर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन में कहा था था कि तीन अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे. इस दौरान गलत साइड से एक टोटो उनकी स्कूटी को रगड़ते हुए निकला. उन्होंने टोटो चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही. इस पर टोटो चालक और उसके साथी गाली-गलौज करने लगा. जब उन्होंने विरोध किया और कहा कि वे पेशे से वकील हैं और इसकी शिकायत थाना में करेंगे, तो सभी उग्र हो गये.

अरगाघाट कल्याण केंद्र के पास छीने चेन व नकद

इसके बाद वे लोग टोटो से पीछा करते हुए अरगाघाट रोड स्थित कल्याण केंद्र के पास पहुंच गये और उन्हें पकड़ कर मारपीट की. आरोपियों ने गले से सोने की चेन, चांदी की अंगूठी कीमत 70 हजार और चार हजार नकद छीन लिये. इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान दोनों आरोपी घर लौटे. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कहा कि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >