गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम गांडेय ब्लॉक के सामने सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में मरगोमुंडा का श्यामदेव हांसदा व भातुपुर का राजकुमार शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया. जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में एक वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया.
टोटो पलटने से दो घायल, एक गंभीर
गावां थाना मोड़ के पास गुरुवार को एक टोटो को दुर्घटनाग्रस्त होने से 24 वर्षीय चंदन कुमार पिता योगेंद्र राम व 20 वर्षीय संतोष कुमार पिता मोहन राम घायल हो गये. दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से गावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ काजिम खान ने दोनों को प्राथमिक इलाज किया. चंदन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि चंदन कुमार का दाहिना पैर टूट गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
