Giridih News :पांच अलग-अलग गांवों में महुआ चुनने को ले विवाद

Giridih News :भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग गांवों में महुआ चुनने को लेकर विवाद होने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पुलिस व वन विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवश्यक पहल करते हुए सभी पक्षों से आपसी सहमति बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गयी.

बताया जाता है कि तिलकडीह पंचायत अंतर्गत चौकी, गम्हारदोन, लाहीबारी, बाघरायडीह एवं कोयरीडीह गांव में वन भूमि में लगे महुआ के पेड़ से गिरे महुआ चुनने को लेकर उक्त गांव के लोग अपने-अपने पक्ष में दावा करने लगे. इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामले की सूचना पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार व देवरी के वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने शनिवार की सुबह में उक्त गांवों का दौरा कर लोगों को शांत करवाया.

महुआ चुनने पर पुलिस ने लगायी रोक

साथ ही जबतक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक विवादित स्थल पर लगे महुआ पेड़ के महुआ चुनने से मना कर दिया गया है. वनपाल नीरज पांडेय ने बताया कि महुआ चुनने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, विवाद को शांत करवा दिया जाएगा. विवाद के निपटारा को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक बुलायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >