Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के दो और वार्ड के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था. दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 17 प्रत्याशी रह गये हैं.

प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. इसके बाद प्रचार अभियान तेज होगी. अध्यक्ष पद से नाम वापस लेने वालों में सुनीता प्रसाद व कौशल्या देवी शामिल हैं. वहीं, वार्ड सदस्यों के प्रत्याशियों में से चार नंबर वार्ड से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया. अब पंचायत के 12 वार्ड के लिए कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच गये हैं. इनकी किस्मत का फैसला बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 14326 मतदाता 23 फरवरी को करेंगे.

पहली बार जनता चुनेगी अपना प्रतिनिधि

नवसृजित बड़की सरिया नगर पंचायत को पहली बार मतदाताओं के अपना पहला प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा. वर्ष 2018 में नवसृजित नगर पंचायत निर्माण के बाद से इस क्षेत्र की जनता सरकार को टैक्स तो दे रही है, लेकिन उसके अनुसार सुविधा नहीं मिल रही है. उनकी बातों को अधिकारियों तक सीधे पहुंचाने के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं था. अब चुनाव के बाद जनता को अपना प्रतिनिधि मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >