Girirdih News :डुमरी में अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ाया

Girirdih News :निमियाघाट पुलिस ने हेठनगर के पास जीटी रोड पर अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा. इस मामले में ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

निमियाघाट पुलिस ने हेठनगर के पास जीटी रोड पर अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा. इस मामले में ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ट्रक में 42 टन कोयला लदा है. सूचना पर पुलिस ने हेठनगर के पास खड़े ट्रक की जांच की. चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका. उसने बताया कि कोयला धनबाद से लादकर वह बिहार ले जा रहा था. धंधेबाजों ने कुलगो टोल प्लाजा के आगे उसे कागजात देने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया. चालक नालंदा के मोहदीपुर निवासी पंकज कुमार और खलासी नालंदा के गिलानी निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक मालिक, चालक, खलासी और धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >