Giridih News :ट्रांसफॉर्मर ब्रेक डाउन, बनियाडीह में ब्लैक आउट

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन में लगे 750 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को ब्रेकडाउन हो गया. ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी से बनियाडीह, जीएम कार्यालय, गांधीनगर, प्रेमनगर, राजनगर आदि इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर अचानक ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गयी. इसकी जांच फोरमैन दिलीप पासवान, धनेश्वर मांझी, सुखदेव कुमार, मकबूल अली, लक्ष्मण सिंह, सरजू दास, मो हसन, पांचू बढ़ई आदि ने धूप में काफी देर तक ट्रांसफॉर्मर की जांच की. इस दौरान ट्रांसफॉर्मर में अंदरूनी खराबी का पता चला. फिलहाल इससे बिजली आपूर्ति संभव नहीं है. सीसीएल प्रबंधन को इससे अवगत करा दिया गया. बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर बदलना होगा. अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रहने के बावजूद संडे के कारण वाहन उपलब्ध नहीं होने से बालोडींगा से ट्रांसफार्मर नहीं लाया जा सका. सोमवार को बालोडिंगा से ट्रांसफॉर्मर लाकर यहां लगाने की बात कही गयी है.

बिजली संकट से कई तरह की परेशानी बढ़ी

इधर, ऊमस भरी गर्मी में बिजली संकट के कारण लोग बेहाल रहे. महिलाओं व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रात्रि में बिजली आपूर्ति ठप रहने से बनियाडीह व आसपास के गांवों में ब्लैक आउट की स्थिति रही. इन्वर्टर भी कुछ देर के बाद जवाब दे दिया. ऐसे में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा. लोगों को आंगन में सोना पड़ा. महिलाएं व बच्चे खासे परेशान रहे. बिजली संकट के साथ-साथ पेयजलापूर्ति नहीं होने से दिक्कत और भी बढ़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >