Giridih News :बरहमसिया मोड़ पर जाम से आवागमन में परेशानी

Giridih News : बिरनी प्रखंड के बरहमसिया मोड़ में आये दिन जाम लगने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी जाम इतनी भयानक होती है कि लोगों को आधे-आधे घंटे तक वाहन फंसे रहते हैं.

जाम का मुख्य कारण है बरहमसिया मोड़ का चौराहा जहां चारों दिशाओं से वाहन का आवागमन होते रहता है. यहां कोडरमा-कोवाड़-गिरिडीह मुख्य सड़क के साथ-साथ रांची-दुमका मुख्य मार्ग जुटती है.

ओवरटेकिंग है जाम का मुख्य कारण

चौराहा पर वाहन चालक मनमर्जी से ओवरटेकिंग करते हैं. इसके कारण कारण जाम की स्थिति बन जाती है. मुख्य मार्ग व चौक होने के कारण बड़ी-छोटी वाहनों का लगातार आवागमन होता रहता है. मोड़ पर ही काफी संख्या में दुकानें हैं, जहां लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं. खरीदार बाइक व छोटे वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं. इसके कारण भी सड़क जाम हो जाती है. इतना ही नहीं सड़क अतिक्रमण कर दुकान लगायी जाती है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है. सीओ ने कराया था अतिक्रमण मुक्त : बरहमसिया मोड़ पर सड़क जाम का समस्या के निदान को लेकर सीओ संदीप मधेसिया ने थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के सहयोग से रामनवमी के दौरान अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया था. दुकानदारों के द्वारा सड़क के सामने डाली गयी मिट्टी हटाया गयी थी, बावजूद सड़क जाम की समस्या बनी हुई है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि जाम की समस्या को देखते हुए प्रत्येक दिन शाम को पेट्रोलिंग पार्टी को बरहमसिया मोड़ पर लगाया जाता है. ताकि, अनावश्यक भीड़ व जाम को समय रहते ही हटाया जा सके.

सीओ ने कहा

सीओ संदीप मधेसिया ने कहा कि कुछ दिन चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. यदि पुनः जाम लगती है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >