Giridih News :धोबी समाज के हर व्यक्ति को बराबरी पर लाने का लिया संकल्प

Giridih News :बिरनी के सिमराढाब बगीचे में रविवार को धोबी महासंघ ने संत गाडगे की जयंती मनायी. इस दौरान समाज के लोगों ने संत गाडगे के आदर्शों पर चलने व समाज के हर व्यक्ति को समान करने का संकल्प लिया.

बिरनी में धोबी समाज महासंघ ने मनायी बाबा गाडगे की जयंती बिरनी के सिमराढाब बगीचे में रविवार को धोबी महासंघ ने संत गाडगे की जयंती मनायी. इस दौरान समाज के लोगों ने संत गाडगे के आदर्शों पर चलने व समाज के हर व्यक्ति को समान करने का संकल्प लिया. प्रमुख रामू बैठा ने कहा कि समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता. देश में धोबी समाज की आबादी बहुत कम है. जहां धोबी समाज की आबादी अधिक है, वहां भी वे शोषण के शिकार हैं. इससे निजात के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाना बेहद जरूरी है. समाज को संगठित करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा. कार्यक्रम का संचालन अनिल रजक ने किया. समारोह में पूर्व मुखिया मुनावती बैठा, जानकी बैठा, कपिलो देव, जानकी बैठा, राजकुमार रजक, मनोज रजक, गोबिंद रजक, बासुदेव बैठा, केदार बैठा, जगदीश बैठा, प्रसादी रजक, पुष्पा देवी, फूलमती देवी, सुरेश रजक, विजय बैठा, रंजीत बैठा, भरत रजक, राजकिशोर रजक, अशोक बैठा, सुधीर बैठा, टुंपा कुमारी, संजू देवी, मालती देवी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >