Giridih News :टोल संचालक पर बकाया किराया नहीं देने का आरोप

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच 114 ए नावासारी टोल प्लाजा के संचालक पर जनरेटर मालिक ने बकाया किराया नहीं देने की शिकायत पुलिस से की है.

मधवाडीह पंचायत के रघैयडीह निवासी राजा अहमद ने कहा है कि उसने किराये पर टोल में अपना जनरेटर दिया है. टोल संचालक पिछले चार माह से अधिक समय से किराया नहीं दे रहे हैं. 53 हजार से अधिक किराया बकाया हो गया है. मांगे जाने पर अपनी पैरवी व पहुंच के बल पर जेल में डाल देने की धमकी दे रहा है. राजा ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन मदद की गुहार लगायी है. कहा है कि किराया देने में आनाकानी के साथ साथ धमकी देने से वे काफी परेशान है. आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि टोल संचालक कर्मियों को भी मानदेय का भुगतान नहीं कर रहा है. इसके कारण टोल से गुजरने वाली वाहनों से वसूली ठप हो गयी है. वहीं कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >